Rajasthan : गहलोत सरकार ने 3 साल बाद खोला राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा – राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष होंगे राजीव अरोड़ा

44 राज्य स्तरीय आयोग, निगम और बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी

रेहाना रियाज होंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
धर्मेंद्र सिंह राठौर को राजस्थान पर्यटन विकास निगम
राजस्थान स्टेट सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी धीरज गुर्जर को दी
20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन और समन्वय समिति का उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान
अलपसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने रफीक खान

#CITYLIVE.news/ राजस्थान (Rajasthan) सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद आखिरकार प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार ने बुधवार शाम 44 राज्य स्तरीय आयोग, निगम और बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए.

सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन और समन्वय समिति का उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान को बनाया गया है, ट्रांसफर स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी होंगे. राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला, उपाध्यक्ष दीपचंद खेरिया को बनाया गया है. राजस्थान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड में ब्रजकिशोर शर्मा को अध्यक्ष, पंकज मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है. मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड में जुबेर खान को अध्यक्ष बनाया गया है. राजस्थान स्टेट सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी धीरज गुर्जर को दी गई है.

इन्हें बनाया आयोगों में चेयरमैन
रफीक खान—————-अल्पसंख्यक आयोग
महादेव खंडेला————— किसान आयोग
खिलाड़ी बैरवा—————– एससी आयोग
मेवाराम जैन—————— गौ सेवा आयोग
किशनलाल जैदिया———-राज्य सफाई कर्मचारी आयोग
जस्टिस भवरू खान——— राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
रेहाना रियाज————— राज्य महिला आयोग
लक्ष्मण मीणा————— अनुसूचित जनजाति आयोग

इन्हें बनाया बोर्ड- निगमों का चेयरमैन
– डॉ चंद्रभान———————- उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम
-रामेश्वर डूडी———————– अध्यक्ष राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड
-बृजकिशोर शर्मा—————— अध्यक्ष राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
-जुबेर खान————————- मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड
– धीरज गुर्जर———————– राजस्थान स्टेट सीड्स कारपोरेशन लिमिटेड
हाकम अली———————— राजस्थान भक्त विकास परिषद
डूंगरराम गेदर———————– शिल्प माटी कला बोर्ड
लाखन सिंह मीणा——————- डांग क्षेत्रीय विकास मंडल
जोगिंदर अवाना——————– देवनारायण बोर्ड
कृष्णा पूनिया———————– राज्य क्रीड़ा परिषद
धर्मेंद्र राठौड़————————- आरटीडीसी
गोपाल सिंह इडवा——————–वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड
मानवेंद्र सिंह———————— सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
लक्ष्मण सिंह रावत—————– मगरा क्षेत्र विकास मंडल
केसी विश्नोई———————– राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड
सुरेंद्र सिंह जाड़ावत—————– राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण
राजेंद्र सिंह सोलंकी——————– राज्य पशुधन विकास बोर्ड
राजीव अरोड़ा————————— राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम
संदीप चौधरी————————- बंजर भूमि चरागाह विकास बोर्ड
महेंद्र गहलोत———————— केश कला बोर्ड
सीताराम लांबा———————– राजस्थान युवा बोर्ड
उर्मिला योगी————————- राज्य घुमंतु अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड
अनिल शर्मा———————- राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल
राम सिंह राव——————— वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी
जगदीश श्रीमाली ———————श्रम सरकार समिति
रमेश बोराणा———————– राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण
लक्ष्मण कड़वासरा——————- भूदान यज्ञ बोर्ड
मदन गोपाल मेघवाल————— डॉक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन
भैरूलाल गुर्जर———————– सांवलिया मंदिर ट्रस्ट
महेश शर्मा————————– विप्र कल्याण बोर्ड
मुमताज मसीह———————— सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ वॉलंट्री सेक्टर
शंकर यादव ———————–अनुसूचित जाति वित्त विकास कारपोरेशन
पवन गोदारा——————– अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कारपोरेशन
कीर्ति सिंह भील———————- उपाध्यक्ष मारवाड़ क्षेत्र जनजाति बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *