ब्रोकली खाने के लाजवाब फायदे – Broccoli Benefits
Broccoli is a nutritional powerhouse full of vitamins, minerals, fiber and antioxidants
फूलगोभी सा दिखने वाली ब्रोकली के फायदे कई सारे हैं। फूलगोभी केवल सफेद रंग की होती है और ब्रोकली गाढ़े हरे रंग, बैंगनी और सफेद रंग में होती है. ब्रोकली को सूप या फिर सब्जी के तौर पर खाया जा सकता है लेकिन अगर आप चाहें तो इसे उबालकर और नमक के साथ भी खा सकते हैं. सेहत के लिहाज से ब्रोकली को काफी फायदेमंद माना जाता है.
ब्रोकली क्या है? – What is Broccoli in Hindi
ब्रोकली एक तरह की सब्जी है, जिसे हम खाने के लिए उपयोग करते हैं। यह सब्जी फूलगोभी प्रजाति की होती है और दिखने में भी फूलगोभी की तरह ही होती है। हालांकि, इसका स्वाद फूलगोभी से अलग होता है। ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार. इटैलिका (Brassica oleracea var. italica) है। ब्रोकली के लाभ कई सारे हैं। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
ब्रोकली में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव (पेट में गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को बनने से रोकने), एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म जीवों से शरीर का बचाव), एंटीऑक्सीडेंट, एंटीकैंसर (कैंसर से बचाव), हेपाटोप्रोटेक्टीव (लिवर को नुकसान से बचाने), कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ रखने वाला प्रभाव), एंटी-ओबेसिटी (मोटापे से बचाव), एंटीडायबिटीज (डायबिटीज से सुरक्षा), एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन को कम) आदि गुण मौजूद होते हैं। ये गुण शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में लाभकारी साबित हो सकते हैं
ओसधिय गुणों का खजाना तुलसी – Benefits of Eating Basil (Tulsi)
ब्रोकली आपकी सेहत के लिए क्यों अच्छी है?
ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पोलीफेनोल जैसे – क्वेरसेटिन (Quercetin) और ग्लूकोसाइड (Glucosides) व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं (1)। ब्रोकली में मौजूद ये पोषक तत्व व्यक्ति को हृदय रोग, मोटापे की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी व मधुमेह की समस्या और इस तरह के अन्य रोगों से बचाव करने में सहायक हो सकते हैं
हृदय के लिए ब्रोकली के फायदे – Heart benefits of Broccoli Vegetable
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हृदय का स्वस्थ होना आवश्यक है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए पोषक तत्व युक्त ब्रोकली अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, ब्रोकली में सेलेनियम (Selenium) और ग्लूकोसिनोलेट्स (Glucosinolates) जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों शरीर में हृदय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर व्यक्ति के हृदय को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं
Surprising Green Chilli Benefits for Health
कैंसर से बचाव के लिए ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली का सेवन कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है। ब्रोकली में कम मात्रा में सेलेनियम (Selenium) होता है जिसमें एंटीकैंसर गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लूकोराफैनिन (Glucoraphanin) पदार्थ होता है, जो एंटी-कैंसर पदार्थ सल्फोराफेन में बदल सकता है। इसलिए यह कई तरह के कैंसर जैसे – ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर से बचाव और उनके इलाज में प्रभावी माना जा सकता है
वजन घटाने के लिए ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली की गिनती लो ग्लाइसेमिक फूड की श्रेणी में होती है, जो रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। वजन कम करने के लिए शरीर की इंसुलिन के लिए प्रतिक्रिया को नियंत्रित करना आवश्यक है। इसके अलावा, यह एंजाइम को बढ़ावा देती है, जो शरीर से विषैले तत्वों को साफ (डिटॉक्स) करने में मदद कर सकते हैं।
हड्डियों और दांत के लिए ब्रोकली के फायदे
कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर 99 प्रतिशत से अधिक कैल्शियम हड्डियों और दांतों में स्टोर कर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है । वहीं, ब्रोकली में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है
आंखों के लिए ब्रोकली के फायदे
आंखें हमारे शरीर का जरूरी अंग होती हैं और शरीर के बाकी हिस्सों की तरह इन्हें भी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वहीं, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जिनकी आंखें कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं। यहां तक कि बच्चों को भी चश्मे लग जाते हैं। ऐसे में उनके लिए ब्रोकली फायदेमंद साबित हो सकती है।
ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए सबसे उत्तम पोषक तत्वों में से एक माने जाते हैं। यह आंखों को कमजोर होने से बचा सकती हैं।
Hari Mirch Khane Ke Fayde
मधुमेह के लिए ब्रोकली के फायदे
मधुमेह की समस्या में भी ब्रोकली का सेवन लाभकारी हो सकता है। इस संबंध में हुए शोध के मुताबिक ब्रोकली में एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं
हाई ब्लड प्रेशर के लिए ब्रोकली ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली का इस्तेमाल कर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध एक रिसर्च की मानें, तो ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाने से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। शोध में कहा गया है कि हफ्ते में चार बार से ज्यादा ब्रोकली को आहार में शामिल करने से हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है
How to Use Broccoli
बेशक, ब्रोकली के बारे में जानकारी विस्तार में मिल गई है, लेकिन अगर ब्रोकली बनाने की विधि या खाने का तरीका सही है, तभी ब्रोकली के फायदे पूरी तरह से मिल सकेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नीचे हम ब्रोकली के उपयोग के बारे में बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:
- ब्रोकली को सब्जी या करी बनाकर खाया जा सकता है।
- इसे चिकन और अंडे के साथ भी मिलाकर बनाया जा सकता है।
- ब्रोकली का अंडे के साथ ऑमलेट बनाया जा सकता है।
- ब्रोकली का रायता बना सकते हैं।
- सूप में भी ब्रोकली का उपयोग कर सकते हैं।
- ब्रोकली को उबालकर भी खाया जा सकता है।
- ब्रोकली की सलाद भी बनाई जा सकती है। फिटनेस के शौकीन इसे सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- ब्रोकली को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है ।
- अगर ब्रोकली को पास्ता और नूडल्स में मिक्स किया जाए, तो इससे न सिर्फ उनका स्वाद बढ़ता है, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं।
यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
Useful Links
ओसधिय गुणों का खजाना तुलसी – Benefits of Eating Basil (Tulsi)
Hari Mirch Khane Ke Fayde