प्रियंका चोपड़ा 100 करोड़ की फिल्म जी ले जरा से हुईं बाहर! मां बनने से टली बॉलीवुड में वापसी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। हालांकि, मां बनने का असर प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पड़ सकता है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म जी ले जरा से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मां बनने के बाद प्रियंका इस फिल्म से बाहर निकल सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से बात की है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस से बात कर लें। प्रियंका अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने बच्चे और परिवार को देना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले अपनी शादी के लिए सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया था।