राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया – युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए
युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के नौवें मुकाबले में शनिवार (दो अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई के लिए इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा बनाए। उन्होंने 33 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 184.85 का रहा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तिलक मुंबई के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।तिलक ने 19 साल 145 दिन की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन थे।
किशन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 58 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र 19 साल 278 दिन थी। तिलक ने शनिवार के मैच में 61 रन बनाए तो ईशान किशन ने 43 गेंद पर 54 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 125.58 का रहा।
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक
किशन का आईपीएल में लगातार पांचवां अर्धशतक है। किशन बतौर ओपनर आईपीएल की लगातार पांच पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ऐसा किया था। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012, बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स और डेविड वॉर्नर ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे।
कैमरामैन के उपर गिरी बाल
मुंबई को शुरुआती झटके लगे लेकिन इसके बाद ईशान किशन के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी संभाल ली। 12वें ओवर में तिलक वर्मा ने रियान पराग की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का मारा। लेकिन यह गेंद सीधे वहां खड़े कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरे। कैमरामैन की निगाहें कैमरने पर थी और वे अंतिम समय में गेंद को देख पाए। उन्होंने खुद को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेंद आकर उनके सिर पर गिर गई।